
गोपीगंज :भारतीय जनता पार्टी,गोपीगंज मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष अभिनव पांडेय के प्रतिष्ठान पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई l
श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित लोगों ने सर्वप्रथम देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका रावत,ब्रिगेडियर एलएस लिडर,
लेफ्टिनेंट कर्नल एच सिंह,विंग कमांडर पीएस सिंह चौहान,स्क्वाड्रन लीडर के सिंह,जेडब्ल्यूओ दास,जेडब्ल्यूओ प्रदीप ए,हवलदार सतपाल,एनके गुरसेवक सिंह,एनके जितेंदर कुमार, एल/एनके विवेक,एल/एनके एस तेज का स्मरण करते हुए, उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की l
तत्पश्चात रामकृष्ण(खट्टू), अमरलाल मौर्य, प्रतीक सिंह (बघेल) ने बलिदानियों के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके बलिदान को हमेशा याद रखने की आवश्यकता समाज को बताई l
श्रद्धांजलि सभा के अंत में मंडल अध्यक्ष अभिनव पांडेय ने बलिदानीयों की अंतिम यात्रा को देखने के बाद अपने दु:ख को बताया, कि कैसे उनके परिवार,इष्ट मित्र जन की स्थिति होती है,इसे हमें समझना चाहिए क्योंकि इसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता l