Report by anis akhtar

गोपीगंज। ज्ञानपुर सदर उपजिलाधिकारी प्रियंका प्रियदर्शी नगर पालिका परिषद गोपीगंज के अध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता, अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने कस्बे से आ रही अतिक्रमण की शिकायत के मद्देनजर पालिका के सभासद ,नागरिकों के साथ बैठक की। उन्होंने व्यापारियों से प्रतिष्ठानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए। अतिक्रमण न हटाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के कारण नाले-नालियों की नियमित रूप से सफाई नहीं हो पाती है। इससे बारिश में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। कई बार आई जी आर एस पर मामले की शिकायत कर अतिक्रमण हटाने की मांग की जाती हैं। नगर पालिका परिषद के शीघ्र ही नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगी। उससे पूर्व भी व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों के बाहर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटा लें। अतिक्रमण न हटाने वाले रेड़ी ठेला के साथ ही उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी जो अपनी दुकानों के सामने लगवाते है। बैठक में मौजूद व्यापारियों ने भी अतिक्रमण को लेकर सहयोग देने का आश्वासन दिया है उपजिलाधिकारी ने नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग,मिर्जापुर मार्ग,तुलसी तिराहा सहित कई स्थानों पर सड़क पर अतिक्रमण करने वालो को चेतावनी देते हुए कहा की आप लोग चिन्हित जगहों पर अपनी दुकानें लगाए वरना वैधानिक कार्यवाही के साथ जुर्माना भी वसूल किया जाएगा। इसके साथ ही पालिका परिषद के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में सभासद आनंद मोदनवाल अनूप जायसवाल अरुण कुमार संतोष मोदनवाल मोहित नरेंद्र कुमार दुबे आदि लोग मौजूद रहे।