कोतवाली परिसर में पुलिस अधिक्षक ने चौकीदारों को साफा बांधकर किया सम्मानित। ठंड से बचाव के लिए कंबल का भी मिला सौगात।

Report by anis akhtar

सम्मानित किए जाने व कंबल पाकर चौकीदार हुए प्रफुल्लित।

गोपीगंज। सुरक्षा व्यवस्था एवं सूचना तंत्र को मजबूत करने के लिए मंगलवार को गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कार्यरत 151 चौकीदारों को पुलिस अधीक्षक ने साफा बांधकर सम्मानित किया। साथ ही ठंड से बचाव के लिए कंबल का भी वितरण किया।
पुलिस अधीक्षक डाक्टर अनिल कुमार ने कहा कि गांव की सुरक्षा और हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सूचना थाने तक पहुंचाने में चौकीदार की महती भूमिका होती है। यह पद बड़ा ही महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने सभी चौकीदारों से अपील की कि समय से थाने में सूचना प्रदान कर गांव में शांति व्यवस्था कायम करने में मदद करें। डॉक्टर अनिल कुमार के हाथों सम्मानित होने पर चौकीदार भी खुश नजर आए। इस अवसर पर कोतवाल अभिनव वर्मा, चौकी इंचार्ज संतोष राय, उपनिरीक्षक दिलशाद खान, उपनिरीक्षक अजय तिवारी, उपनिरीक्षक अकरम खान, हेड मुहर्रिल तिवारी आदि मौजूद थे।

Leave a comment