सड़क से कूड़ो को बटोर कर ठंड से राहत पाने का प्रयास प्रशासन खामोश।

Report by anis akhtar

गोपीगंज। नगर पालिका परिषद ठंड बढ़ने के बावजूद भी अलाव की व्यवस्था नहीं कर रही है।दिनो दिन सर्द हवाओं के कारण ठंडी ने जोर पकड़ लिया है। ठंड से ठिठुरते लोग इसके बचाव के लिए सड़को से कूड़े बटोरकर आग लगाकर सिमटे दिखाई पड़ रहे है। या इधर उधर पड़ी लकड़ी ,टायर व कागज को जला कर सर्दी से निजात पाने का जुगाड़ कर रहे है। परन्तु प्रशासन के द्वारा अभी तक अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की गई है। जो लोगों के समझ से परे है। मौसम के करवट बदलने के साथ दिनों दिन पारा लुढ़कते जा रहा है। जिसका परिणाम यह है कि सुबह से लेकर दोपहर तक सूर्य भगवान के दर्शन नहीं होते है। जिससे आम लोगों का जीवन बदहाल होता जा रहा है। बढ़ती ठंड की वजह से शाम छह बजे ही लोगों को घरों में कैद होना पड़ रहा है। सबसे बड़ी परेशानी उनके सामने खड़ी हो रही है जो दैनिक मजदूरी करने वाले व रिक्शा चलाने वाले लोगों को झेलनी पड़ रही है साथ देर रात को बसों ट्रेनों से सफर से आए यात्री वाहन की तलास में सड़को पर खड़े होकर वाहनों का इंतजार करते है। प्रशासन व नगर पालिका परिषद द्वारा अलाव आज तक नहीं जलाया गया । नगर के नागरिकों व आम यात्रियों ने चौक चौराहों पर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर बढ़ती ठंड में अलाव जलवाने की मांग की है। सर्दी से लोगों को ठंड से निजात दिलाने के लिए कोई भी समाज सेवी संस्था व जन प्रतिनिधि अभी तक आगे आता नहीं दिखाई पड़ रहा है।

Leave a comment