Report by anis akhtar
भदोही। जिलाधिकारी महोदया आर्यका अखौरी ने दिन बुधवार को विकास भवन स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय निम्नांकित अधिकारी/कर्मचारीगण मौके पर अनुपस्थित पाये गये जो निम्नवत है। जिलाधिकारी महोदया आर्यका अखौरी ने निरीक्षण के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र यादव, श्रीमती एश्वर्या राय ए0डी0डी0ओ0 समाज कल्याण अधिकारी, सुश्री रितु कुमारी सहायक अभियंता लघु सिंचाई, श्री छोटेलाल प्रजापति अवर अभियंता लघु सिंचाई, श्रीमती साईस्ता शमीम वरिष्ठ सहायक पी0एम0जी0एस0वाई, श्री शक्ति कुमार कनिष्ठ सहायक पी0एम0जी0एस0वाई0, श्री रामायण त्रिपाठी स्था0 सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी विभाग, श्री अजीत कुमार सिंह स0ग्राम पंचायत अधिकारी सम्बद्ध, श्री संदीप कुमार सिंह स0ग्राम पंचायत अधिकारी सम्बद्ध, श्री रणधीर कुमार कम्प्यूटर आपरेटर जिला पंचायत राज अधिकारी विभाग स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, श्री प्रमोद कुमार लिपिक जिला कार्यक्रम अधिकारी विभाग, जिला अर्थ संख्या विभाग से श्री सुधीर कुमार सिंह अपर सांख्यिकीय अधिकारी, श्री राम अभिलाष पासी अपर सांख्यिकीय अधिकारी, श्री राजेन्द्र प्रताप अपर सांख्यिकीय अधिकारी, समाज कल्याण विभाग से श्री लक्ष्मीकान्त दूबे प्रधान सहायक, श्री शोभनाथ पत्र वाहक कुल 16 अधिकारी/कर्मचारीगण अनुपस्थित रहें।
उपरोक्त स्थिति से यह प्रतीत होता है कि उपरोक्त अधिकारी/कर्मचारी शासन की नीति एवं मंशा के अनुक्रम में कार्यालय समय से नही आ रहे है, यह स्थिति अत्यन्त ही आपत्तिजनक एवं कर्मचारी आचरण सेवा नियमावली के विपरीत है। अतः अनुपस्थित पाये गये अधिकारियों/कर्मचारियों के दिनांक 22.12.2021 (एक दिवस) के वेतन/मानदेय आरहण पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगायी जाती है तथा समस्त अनुपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि अपना एवं अपने अधीन अनुपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों का स्पष्टीकरण पत्रावलित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी भदोही के माध्यम से अधोहस्ताक्षरी के समक्ष प्रस्तुत करें।