Report by anis akhtar

गोपीगंज। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में जनपद स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी द्वारा फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर कर किया गया। शुक्रवार को नगर के मिर्जापुर रोड स्थित रामलीला मैदान में आयोजित दस दिवसीय प्रदर्शनी नगर सहित जनपद वासियों के लिए सार्थक साबित हो रहा है। दुकानदार काफी उत्साहित और खुश दिख रहे हैं। नगर के तमाम लोग अपने परिवारों के साथ इस मेले का आनंद ले रहे हैं। साथ ही साथ खरीदारी भी जमकर कर रहे हैं। प्रदर्शनी में हस्त निर्मित सामग्री के साथ-साथ कुटीर उद्योग से भी संबंधित सामग्रियों का जमकर खरीदारी हो रहा है। इसके साथ ही औषधीय स्टाल भी लगाए गए हैं। मेले में आकर्षण के केंद्र के रूप में खादी के ऊनी कंबल स्वेटर सदरी सहित अन्य घरेलू सामान सहित पूजा पाठ की सामग्री सहित सजावटी सामान भी उचित एवं का मूल्य पर लोग खरीदारी करते देखे जा रहे हैं। जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी अहितेश कुमार सिंह ने बताया कि 2 जनवरी तक चलने वाले इस विशाल खादी मेले में पहले ही दिन से जनपद वासियों की भारी भीड़ घूम रही है। इसके साथ दूरदराज से आए दुकानदार भी काफी उत्साहित दिख रहे हैं। मेले में 3 दर्जन से अधिक काउंटर बनाए गए हैं। जिन पर जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। मेले में प्रमुख रूप से औराई विधायक दीनानाथ भास्कर, रविंद्र नाथ त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह सहित खादी ग्रामोद्योग के अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।