मोबाईल शाप के सामने से साईकिल चोरी।

Report by anis akhtar

जंगीगंज। पुलिस चौकी जंगीगंज अंतर्गत सीतामढ़ी कोइरौना मोड से पलक छपकते ही साईकिल चोरी का समाचार प्राप्त हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है की दिन शुक्रवार को एक मोबाईल शाप की दुकान पर एक व्यक्ति अपनी मोबाईल खरीदने के लिए साईकिल खड़ी कर जैसे ही अंदर गया बाहर पहले से ही घात लगाए चोरों ने साईकिल उठाई और आराम से चलते बने बाहर निकलने पर उसे मालूम हुआ कि हमारी साइकिल चोरी हो चुकी है जब दुकानदार ने सीसीटीवी में कैमरे में देखा तो दोनों चोरों को साइकिल ले जाते हुए देखा गया सारा वाक्य दुकानदार के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

Leave a comment