Report by anis akhtar
भदोही जनपद के औराई थाना क्षेत्र के सहसेपुर निवासी छोटेलाल केसरवानी के सबसे छोटे पुत्र अरुण कुमार उर्फ दीना केसरवानी जो कि कठारी माधोसिंह स्टेशन पर किराना की दुकान है घर से दुकान की तरफ आ रहे थे, कि इसी बीच मिर्जापुर से आ रही तेज गति से ट्रक ने धक्का मार दिया। जिससे घटनास्थल पर ही वह गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। आवाज सुन बाजार के लोग एवं परिवार के लोग पहुच गए और उन्हें वाराणसी के सर सुंदरलाल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था कि अचानक मुह से ब्लड आने ने से उनकी मृत्यु हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मिर्जापुर थाना जनपद टेहवा चौकी के पास गाँव लोगो की मदद से ट्रक को पकड़ लिया। वही परिवार में मृत्यु की खबर सुनकर पत्नी पूर्णिमा एवं पुत्र अभिषेक एवं पिता छोटेलाल का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। पिता छोटेलाल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर ट्रक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही कर रही है।