नगर पालिका भरवारी के असवा में 50 लाख की लागत से निर्मित नलकूप पम्प एवं पाइप लाइन आम जनता को समर्पित

कौशाम्बी नगर पालिका परिषद भरवारी के श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर असवां में नलकूप पंप एवं पाइप लाइन आम जनता को समर्पित कर दिया गया है इस मौके पर नलकूप पम्प और पाइपलाइन का फीता काटकर चायल विधायक संजय गुप्ता ने पंप की शुरुआत की है इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि घर घर शुद्ध जल पहुंचाना भाजपा सरकार का लक्ष्य है नगरवासियों के लिए शुद्ध व स्वच्छ पेयजल हेतु 50 लाख की लागत से बने नलकूप पम्प एवं पाइप लाइन का फीता काटकर विधायक श्री गुप्ता ने मंगलवार को उदघाटन कर नगर वासियों को समर्पित किया
इस मौके पर चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि नलकूप पंप के बनकर तैयार हो जाने से अब घर घर शुद्ध जल पहुंचेगा अब पानी भरने के लिए लाइन नहीं लगाना पड़ेगा क्योंकि हर घर में पम्प का यह शुद्ध पानी पहुंचेगा।इस मौके पर नगर पालिका परिषद लिपिक बब्लू गौतम, जोन प्रभारी एसके गुप्ता दिनेश कुमार नगर पालिका के कर्मचारी साहित हजारो की संख्या मे लोग उपस्थित रहे स्थान