बीआरसी मंझनपुर में नारी शिक्षा चौपाल हुई सम्पन्न

कौशाम्बी। मंगलवार को बीआरसी मंझनपुर में बालिकाओं की शिक्षा के मुद्दे पर समुदाय, अभिभावकों माता-पिता हेतु जन-जागरूकता एवं संवेदीकरण के लिए नारी शिक्षा चौपाल का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख मंझनपुर सरला रॉय ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख सरला राय ने कहा कि नारी शिक्षा से ही नारियों को समाज में बराबरी का स्थान प्राप्त हो सकेगा। हमें लड़का और लड़की की शिक्षा में किसी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए।
चौपाल में संकुलवार स्टॉल लगाए गए।बालिका शिक्षा, सशक्तिरण एवं स्वावलम्बन से संबंधित स्टॉल में प्रत्येक विद्यालय में बालिका शिक्षा, मिशन शक्ति, मीनामंच, जीवन कौशल शिक्षा, आत्मरक्षा प्रशिक्षण आदि विषयों पर किये गये कार्यों का प्रदर्शन किया गया।मुख्य अतिथि ने सभी स्टाल का भ्रमण कर अवलोकन के साथ चर्चा परिचर्चा भी किया।कार्यक्रम के अंत में खंड शिक्षा अधिकारी चंद्र मोहन सिंह ने मुख्य अतिथि सहित समस्त प्रतिभागियों