खादी मेले में उमड़ रही ग्राहकों की भीड़, अब तक 30 लाख रुपए से अधिक की हुई खरीदारी

Report by anis akhtar

खराब मौसम के बावजूद भी ग्राहकों की कमी नहीं

Editor yash pathak 9140290705

भदोही जिले के गोपीगंज नगर स्थित रामलीला मैदान में लगे खादी मेले में जहां ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है, वही घर गृहस्ती के सामानों की जमकर बिक्री भी हो रही है। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित दस दिवसीय प्रदर्शनी में बुधवार को खराब मौसम के बावजूद भारी संख्या में महिलाएं और पुरुष खरीददारी करने के लिए प्रदर्शनी में आए। यहां पर लगाए गए एक से बढ़कर एक आकर्षक दुकानों से ठंड के कपड़ों कंबल साल स्वेटर सहित घरेलू उपयोग की वस्तुओं की जमकर खरीददारी की गयी। उसके साथ आयुर्वेदिक उत्पाद महिला स्वधार गृह ज्ञानपुर की महिलाओं द्वारा निर्मित स्वदेशी सामान की खरीददारी करते हुए लोग नजर आए। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अमितेश कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रदर्शनी मेले में अब तक 6 दिनों में लगभग 30 लाख रुपए से ज्यादा की खरीददारी की गई है, जो जनपद भदोही के लिए अहम बात है।

Leave a comment