
भदोही । तकनीकी कारणों से पूर्व में ऑनलाइन टोकन तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिये गये हैं तथा दिनांक 30.12.2021 से कृषकों को ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने का विकल्प खाद्य तथा रसद विभाग के पोर्टल पर fcs.up.gov.in पर उपलब्ध होगा।
बताया कि लघु एवं सीमान्त कृषकों की उपज को ज्यादा से ज्यादा क्रय करने के लिए 60 कुन्तल का ही टोकन उपलब्ध होगा। कृषक 1 सप्ताह के अन्तराल पर पुनः ऑनलाइन टोकन लगाते हुए अपना उपज दुबारा बेच सकते हैं। किसान स्वयं यू०पी० किसान मित्र एप, जनसुविधा केन्द्र अथवा किसी कम्प्यूटर / टैबलेट / मोबाइल के माध्यम से टोकन बना सकते हैं । ऑनलाइन टोकन व्यवस्था के अन्तर्गत किसान बन्धु अपने नजदीकी क्रय केन्द्र हेतु टोकन प्राप्त कर सकते हैं। किसानों की सुविधा के लिए प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक टोकन जारी किये जा सकेंगे ।