छह लाख छिहत्तर हजार की लागत से बना इंटरलॉकिंग चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट। बिन्देश गुप्ता पूर्व सभासद

रिपोर्ट – अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। नगर पालिका परिषद गोपीगंज वार्ड नंबर 17 तिलरी कंपनी से राजेंद्र पुष्पकार तक बनाया गया इंटरलाकिंग भ्रष्टाचार की भेंट। लोकार्पण के दिन ही इंटरलॉकिंग का अवलोकन पर निकले पालिका अध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता ने ठिकेदार को बुलाकर सड़क को दुबारा बनाए जाने को लेकर मौखिक रूप से हिदायत दी थी की इसका निर्माण कार्य दुबारा कराया जाय परंतु एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाते हुए कहा की इसी तरह पब्लिक को गुमराह करने के लिए दिखावा किया जाता है और भुला दिया जाता है। इसी ठिकेदार द्वारा दो वर्षो पूर्व हनुमान गढ़ी मंदिर स्थित तालाब का सुंदरीकरण के नाम पर अठारह लाख रुपया भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया पूरी तरह से तालाब पर कराया गया कार्य तालाब में समा गया। उस ठिकेदार को आज तक नोटिस नही दी गई। जब की उस ठिकेदार को ब्लैक लिस्टेड कर देना चाहिए था परंतु चहेते होने के कारण कोई कार्यवाही नहीं हुई। पूर्व सभासद बिंदेश गुप्ता, वर्तमान सभासद मजहर उल्ला सहित नागरिकों ने तत्काल जिला प्रशासन से हस्तक्षेप करते हुए इसकी जांच कराए जाने की मांग की है।

Leave a comment