आदर्श कोतवाली गोपीगंज के सामने खड़े वाहन दे रहे दुघर्टना को दावत वरिष्ठ अधिकारी नही ले रहे संज्ञान।

अनीस अख्तर की रिपोर्ट

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। कोहरेवका प्रकोप बढ़ता जा रहा है दिन में सुबह दस बजे तक कोहरे की धुंध से सड़क पर कुछ भी नही दिखाई पड़ता बावजूद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की निगाहे नही पड़ रही है क्या किसी अनहोनी का इंतजार हो रहा है। कोतवाली के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग के उत्तर दक्षिण दोनों साइडों में सीज़ किये गए वाहन जो ज्यादातर पशुओं की तस्करी में पकड़े गए है कोतवाली परिसर में जगह न होने के कारण उन्हें ऐसे ही सड़कों के किनारे खड़ा कर दिया गया है। जो कि हादसों को न्यौता दे रहे हैं। शाम होते ही गहरी धुंध पड़नी शुरू हो जाती है। ऐसे में बिना इंडिकेशन के खड़े इन ट्रकों से हर समय दुर्घटना का भय बना रहता है। सड़क किनारे खड़े इन ट्रकों के पीछे न तो कोई संकेतक होता है न ही रिफ्लेक्टर लगे हैं। ठंड के समय कोहरे से सड़क पर चलने वाले वाहनों के शीशे के आगे ओस के छोटे-छोटे कण जम जाने के कारण वाहन चालकों और भी कम दिखने लगता है। ऐसे में कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है। स्थानिय नागरिको ने पुलिस के आलाधिकारीयों से इन वाहनों को यहां से हटाने की मांग की है।

Leave a comment