नगर पालिका के लाख दावों के बावजूद नाकाफी है अलाव।

रिपोर्ट अनीस अख्तर

शीतलहर से बेजुबान जानवर भी परेशान।

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। नगर पालिका परिषद गोपीगंज के अधिकारियों कर्मचारियों ने सोशल मीडिया पर फोटो डालकर लाख दावे करे की 19 जगहों पर अलाव की व्यवस्था कर दी गई है, बावजूद इसके भी अलाव नाकाफी साबित हो रहे है। नगर पालिका परिषद गोपीगंज में कुल वार्डो की संख्या पच्चीस है और 19 जगहों पर अलाव की व्यवस्था का दावा पालिका कर रही जो की खुद ही इस बात को साबित करता है की पांच वार्डो में अलाव नही जलाए जा रहे है। वार्ड नंबर 24, जहां मां दुर्गा जी का ऐतिहासिक मंदिर है जब नगर पंचायत था आज नगर पालिका परिषद है इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ की मंदिर के सामने अलाव की व्यवस्था नही हुई है परंतु इस शीतलहरी पर अलाव की व्यवस्था नही किया जाना दर्शनार्थियों के साथ अन्याय है जब की सभी जानते है की पूजा के लिए लोग सुबह ही आए है। वही नगर में अब तक कबूतर नाथ मंदिर,रेलवे स्टेशन, ज्ञानपुर रोड, जामा मस्जिद,सराय मस्जिद , पश्चिम मोहाल, चुरिहारी मोहाल मस्जिद जहा पर हमेशा से अलाव की व्यवस्था होती रही जहा प्रातः ही नमाजी जाते है लेकिन अलाव की व्यवस्था नही किए जाने से नागरिकों में आक्रोश है। जगह जगह आम नागरिक अपने तरह से अलाव की व्यवस्था कर के शीतलहर से निजात पाने का प्रयास कर रहे है। जिला प्रशासन से अलाव की व्यवस्था किए जाने की मांग की है।

Leave a comment