टोकन लेकर घूम रहे किसान नही हो रही धान की खरीदारी

रिपोर्ट अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। धान क्रय केंद्र पर खरीददारी की तमाम ब्यवस्थाओ के बावजूद किसानों को विभागीय लापरवाही के कारण तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गोपीगंज क्रय केंद्र पर कई दिनों से किसानों को परेशान होना पड़ रहा है उसपर भगवान से यही प्रार्थना कर रहे है की कही वारिस न होने पाए वरना उनका सब कुछ बर्बाद हो जाएगा। क्रय केंद्र पर मौजूद किसानों मैं कुछ ने अपना दर्द बताते हुए कहा की मुख्य रूप से किसान बी एस सी का छात्र निवासी सरई पंकज सिंह ने बताया की हम 29 तारीख से यही पर अपनी ट्रेक्टर पर धान लेकर खड़े है और 29 से लेकर आज तक प्रतिदिन टोकन लेकर आते है और खरीदी न होने के कारण निरस्त हो जाता है यहां के कर्मचारियों द्वारा दुबारा टोकन लाने को कहा जाता है हम क्रय केंद्रों पर अपना पैसा बचाने को आते है मार्केट में हमे उचित दाम नही मिल पाता एक टोकन लेने में तीस रुपए खर्च के साथ भागदौड़ करनी पड़ती हम धान बेचने के चक्कर में 29 तारीख रात दिन पड़े है हमारी शिक्षा पर असर पड़ रहा है। साथ आशीष मौर्य ग्राम सराय मिसरानी, पुनवासी मौर्य ग्राम बैरा खास, मनोज ग्राम सीखापुर ने भी अपने दर्द को बयां करते हुए कहा की आज अगर बिचौलियों के माध्यम से बेचना पड़े तो हमे यह परेशानी नहीं झेलनी पड़े। वही यह भी किसानों का कहना है की कभी वारिस कभी लेबर कभी हड़ताल की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लेते है लेकिन परेशान तो हम किसान हो रहे है। जब इस संबंध में विपरण अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया तो वह अपने आफिस में मौजूद नहीं मिली नही कोई कर्मचारी मिला आफिस खुला था कर्मचारी नदारत मिले।

Leave a comment