रिपोर्ट अनीस अख्तर

घटना में शामिल दोनों हत्यारे गिरफ्तार
घटना में प्रयुक्त तमंचा व खोखा कारतूस तथा मोटर साईकिल बरामद
पैसों के लालच में हत्यारों द्वारा घटना को दिया गया था अंजाम
भदोही- पुलिस द्वारा ग्राम कुकरौठी अन्तर्गत कारपेट सिटी के पास गोली मारकर हत्याकाण्ड की घटना का 24 घण्टे की अन्दर खुलासा, दो हत्यारे गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त तमंचा एक अदद कट्टा मय एक अदद जिन्दा व एक अदद खोखा कारतूस तथा मोटर साईकिल स्पलेण्डर वाहन नं-UP 62 G 6826 बरामद ।
दिनांक 01.01.2022 को थाना भदोही क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम कुकरौठी में पंचबहादुर पटेल को दो हत्यारों द्वारा गोली मारकर हत्या कर देने की घटना में मु0अ0सं0-02/2022 धारा-302, 120B,34 भा0द0वि0 पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गयी ।
डा0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा हत्या की घटना के शीघ्र अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक भदोही के नेत़ृत्व में गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना