संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

रेलवे क्रॉसिंग के मांग को लेकर सोमवार को रविंद्र सिंह यादव प्रदेश सचिव अपना दल एस के नेतृत्व में जिला सोनभद्र ब्लाक चोपन ग्राम पंचायत पनारी के कड़िया गांव में रेलवे क्रॉसिंग के मांग को लेकर के चोपन रेलवे स्टेशन के पास पनारी की जनता के साथ माननीय मंत्री व विधायक संजय गौड़ व सोनभद्र के सांसद माननीय पकौड़ी लाल कोल को सामूहिक रूप से सौंपा गया ज्ञापन वहा की जनता ने माननीय मंत्री व सांसद से अपील की है कि यदि 15 दिन के अंदर हमें कोई आश्वासन नहीं मिलता है तो हम लोग उक्त स्थान पर धरना देने के लिए बाध्य होंगे और आगामी चुनाव करीब है यदि हमें और हमारे पनारी के जनता को रेलवे क्रॉसिंग नहीं दिलवा पाएंगे तो 2022 के चुनाव में आप लोगों को या आपके पार्टी को रेणुका पार की जनता करारा जवाब देगी और जब आप चुनाव के समय गांव में वोट मांगने आएंगे तो हम सभी जनता आप लोगो का गो बैक नारे के साथ आपका स्वागत करें क्योंकि रेलवे क्रॉसिंग ना होने की वजह से हमारे क्षेत्र का समूचा विकास रुक गया है और आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं जिससे जनता में भय का माहौल बना रहता है जिसके बाद माननीय मंत्री और सांसद ने आश्वासन दिया है कि मैं जल्द रेल मंत्रालय को पत्र लिखकर के निवेदन करूंगा कि पनारी कड़िया गांव में जल्द से जल्द रेलवे क्रॉसिंग बनवाया जाए साथ में पनारी की जनता में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत पनारी के प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव रामविलास दुबे, लल्लन प्रजापति क्षेत्र पंचायत सदस्य, फवदार गोड़ सदस्य पनारी ,ईश्वर केसरी ,रमेश केसरी, जयदीप प्रजापति, रामसूरत प्रजापति ,रामजीत गोड़ ,रवि केसरी ,महेश यादव, सुनील केसरी, आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।