रिपोर्ट अनीस अख्तर

गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर रोड स्थित ककराही रेलवे फाटक के पास शराब से लदी एक कंटेनर अनियंत्रित होकर रेलवे के वेरिकेट को तोड़ते हुए पेड़ से जा टकराई, ड्राइवर और खलासी दोनो सुरक्षित किसी के घायल होने की सूचना नही।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है की ड्राईवर श्रवण कुमार पुत्र श्री रामचंद्र निवासी छोटकवां इचौली बछरावां जनपद रायबरेली, लखनऊ से चुर्क रावर्टसगंज को शराब लादकर निकला था जैसे ही गोपीगंज मिर्जापुर मार्ग के ककराही रेलवे फाटक के समीप लगभग साढ़े साथ बजे सुबह पहुंचा कोहरे की धुंध में ब्रेकर नही देख सका और गाड़ी स्पीड में होने के कारण अनियंत्रित होकर दाहिने रेलवे के बेरिकेटिंग को तोड़ते हुए पेड़ से जा टकराई जिससे केबिन और डाला के छतिग्रत होने से शराब की पेटियां टूट जाने से नशेड़ियों ने शराब को बाल्टी में भरना शुरू किया और ले जाने लगे। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने नशेड़ियों को खदेड़ा। और रास्ते में लगे जाम को समाप्त कराकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गए संयोग अच्छा रहा की कोई बड़ी घटना नही हो पाई।