रात को सोया वृद्ध सुबह नही उठा जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

रिपोर्ट अनीस अख्तर

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रामलीला मैदान के सामने टीन सेड के नीचे सोया एक व्यक्ति सुबह जब नही उठा तो पड़ोस के बादशाह वजीर अहमद पुत्र मोहम्मद खान छिपा नामक व्यक्ति जिसकी बगल में दुकान है उसने इसकी सूचना चौकी इंचार्ज संतोष राय को दी। तत्काल मौके पर पहुंचे इंचार्ज ने लोगो से दिखवाया तो पता चला की उसकी मृत्यु हो गई है। जानकारी के अनुसार बताया जाता है मृतक तपन दास पुत्र कबाली चरण दास निवासी प्रदेश कोलकाता का रहने वाला गोपीगंज इसी क्षेत्र में लगभग चालीस साल से रहता था और बीमार भी रहता रहा। संभवतः बीमारी से इसकी मौत हुई है। पुलिस ने अपनी कार्यवाही करते हुए पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।बताते चले मृतक का कोई परिजन साथ में नही रहता था। उसके मूल निवास उसके परिजनों को कोलकाता में सूचना दे दी गई है।

Leave a comment