रिपोर्ट अनीस अख्तर

गोपीगंज। नगर पालिका परिषद गोपीगंज के अंजही पूरे भागवत के सभासद संदीप गुप्ता ने अंजही मोहाल में एक नेटवर्क कंपनी द्वारा इंटरलाकिंग को जगह जगह खोद कर उसी पर ईंटो को बेतरतीब छोड़ दिए जाने को लेकर एक लिखित पत्र देकर अवगत कराया और उसको ठीक कराने को कहा जब की अभी उस इंटरलॉकिंग हुई सड़क का उद्घाटन भी नही हुआ है इसके पहले ही सड़क का स्वरूप बदल जाने पर सभासद ने शिकायत किया और साथ ही अंजही मोहाल में मुख्य पेयजल पाइप में लीकेज को लेकर भी शिकायत के बाद जब टेलीफोन से जानकारी चाही की कार्य नही हो रहा है। उस पर नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी ने सभासद को बोला की बकबक मत करो और फोन को काट दिया। जिसे लेकर सभासद संदीप गुप्ता ने कहा की इसकी शिकायत मुख्य मंत्री से लेकर जिलाधिकारी को की जाएगी और अधिशासी अधिकारी को हटाए जाने की मांग की उन्होंने कहा की हमारे पास अधिशासी अधिकारी ने को कहा उसका ऑडियो मौजूद है।