संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

माननीय जिला अधिकारी एवं अपर जिला अधिकारी नमामि गंगे के देखरेख में चल रही जल जीवन मिशन परियोजना सोनभद्र के अंतर्गत विकासखंड म्योरपुर में बुधवार को म्योरपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत खैराही ,कुशमाहा,बभनडीहा में वन विभाग ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति तथा ग्राम प्रधान के द्वारा पौधरोपण का कार्य किया गया इसके बाद उपस्थित लोगों को प्रदूषित जल से होने वाली बीमारियों पर जानकारी दी गई इस मौके पर प्रस्तावित मौजूदा पाइप लाइन से जल आपूर्ति हेतु , एवं पानी की गुणवत्ता और संभावित समाधान , स्वच्छ पेयजल से लाभ , गंदला जल प्रबंधन , जल संरक्षण आदि मुद्दों पर चर्चा की गई इस मौके उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण), वन विभाग, एवं ग्राम प्रधान बभनडीहा संत कुमार खैराही सविता देवी कुसमाहा रजिया देवी और जल जीवन मिशन समाज कल्याण ग्रामोद्योग संस्थान के कोऑर्डिनेटर अवनीश सिंह और ग्राम सभा के महिला व पुरुष उपस्थित रहे|