रांची ने दुद्धी को एकतरफा हराया,विकास पाण्डेय बने मैन ऑफ द मैच।

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

म्योरपुर खेल मैदान पर थ्री स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में हो रहे 18वा अंतराज्यीय ड्यूज क्रिकेट टूनामेंट के पांचवे दिन का मुकाबला जे.के एकेडमी रांची व टीसीसी दुद्धी के बीच खेला गया टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रांची की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खो कर 161 रन बनाया जिसमे विकास पाण्डेय ने मध्यक्रम की बल्लेबाजी करते हुए 20 बाल पर 45 रनों का योगदान दिया तथा रवि ने 30 तथा आर्यन ने 28 रनों की पारी अपने टीम के लिये खेली गेंदबाजी कर रहे दुद्धी के खेलाड़ी रजत राज 24 रन खर्च कर के 3 विकेट लिए तथा भोला 31 रन खर्च कर के तीन विकेट लिया लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीसीसी दुद्धी के खिलाड़ी साधारण क्रिकेट का परिचय देते हुए तास की पत्तो की तहत गिर गए 16.4ओवरों में 80 महज रनों पर आल आउट हो गयी ऐसे लग रहा था दुद्धी के खिलाड़ी ड्यूज नही कैनवास समझ कर क्रिकेट खेल रहे थे दुद्धी में बल्ले बाज निशु ने 26 रनों की सम्मान जनक पारी अपने टीम के लिये खेली 9 बल्लेबाज दहाई का आकड़ा भी नही पार कर चुके बॉलिंग करते हुए रांची के बॉलर कृष ने 2.4ओवरों में 13 रन खर्च कर के शानदार चार विकेट लिया विशाल ने 14 रन खर्च कर के 1 विकेट लिया मैन ऑफ द मैच हरफनमौला प्रदर्शन के लिये भाजपा के पूर्व जिला मंत्री दीपक सिंह के हाथों विकास पाण्डेय को दिया गया मुख्य निर्णायक की भूमिका शमसाद अली व रंजीत जायसवाल ने निभाई तथा कमेन्ट्री की भूमिका में रितेश जायसवाल व बाबा ने निभाई स्कोरर की भूमिका आशीष अग्रहरि ने निभाई ।इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह,कोषध्यक्ष अफजल अंसारी,भाई लाल मिश्रा,राजन गुप्ता,अजित जायसवाल,मस्तान आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a comment