कैबिनेट मंत्री श्री मौर्य ने 500 श्रमिकों के बेटियों को साइकिल लेकर बढ़ाया उनका हौसला,

जौनपुर।
प्रदेश के श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहां की प्रदेश की योगी सरकार ने 1 करोड़ 25 लाख श्रमिकों की बेटियों की शादी कराई और उन्हें ढेर सारे उपहार देकर खुद की बेटियों की तरह विदाई की।
वह गुरुवार को जौनपुर में आयोजित भव्य समारोह में 4786 लाभार्थियों के बैंक खाते में 4 करोड़ की राशि भेजने के बाद उपस्थित जनता को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न हितकारी योजना तथा निर्माण कामगार, विकलांगता एवं पेंशन योजना, कन्या विवाह अनुदान, मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना, संत रविदास शिक्षा सहायता योजना एवं चिकित्सा सहायता योजना के अंतर्गत कुल 4786 श्रमिकों को आमंत्रित करते हुए चार करोड रु० की धनराशि श्रमिकों के बैंक खातों में आरटीजीएस के माध्यम से भेजा गया है। संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत 500 पात्र निर्माण