
बरई बंधवा कौशाम्बी मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के सेक्टर नंबर 8 के सभी बूथ सेक्टर के पदाधिकारियों की एक बैठक की गई कार्यक्रम में बोलते हुए खलीक अहमद उर्फ निक्के मिया ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही आम जनमानस के उत्थान की बात सोचती है उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करते हुए आने वाले विधानसभा चुनाव में जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराना है इस मौके पर उन्होंने बहुजन समाज पार्टी और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में महंगाई अत्याचार अपराध से आम जनता त्रस्त है और आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री खलीक अहमद उर्फ निक्के मियां जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी रामगुलाम यादव चुन्नीलाल सरोज सोहन लाल सरोज श्रीपाल अलका सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे