नेतृत्वकर्ता को समाज के लिए समर्पित होने से आएगा ग्राम स्वराज्य-शुभा बहन
संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

बनवासी सेवा आश्रम मिशन समृध्दि के सहयोग से “ग्राम पंचायत सरकार अपनी सरकार” को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 17 ग्राम पंचायतों में काम कर रहा है। इसके लिए पिछले माह संदर्भ व्यक्तियों का प्रशिक्षण आयोजन किया गया था। शुक्रवार को ग्राम पंचायत गुलालझारिया के राजस्व ग्राम कर्री में संयुक्त वन प्रबंधन कार्यालय परिसर में वार्ड सभा को सशक्त बनाने और विकास कार्यो की योजना वार्ड स्तर से तैयार करने ,स्वास्थ्य शिक्षा,पेयजल, व्यवस्था को मजबूत बनाने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।बतौर मुख्य अतिथि बनवासी सेवा आश्रम की शुभा प्रेम ने और देवनाथ भाई ने कहा कि ग्राम सभा की योजना बनाने से विकास कार्य अंतिम व्यक्ति से शुरू होगा इसने मेरा पहले की ललक का त्याग करना होगा और वार्ड स्तर में जिसे सबसे पहले योजनाओं को लाभ मिले यह निर्णय लेना होगा।73 वे पंचायतराज संशोधन में अधिकार मिला है उसका सही ढंग से पालन हो। इसके लिए प्रधान, सदस्य सभी को जिम्मेवारी पूर्वक कार्य कार्य करना होगा।कहा कि नेतृत्वकर्ता को त्याग करने का साहस हो और वह सोचे कि हम खुद का नहीं समाज का काम करेंगे यह सोच पैदा होना जरूरी है। वार्ड सदस्य रामचन्द,गोंड़ बेचू राम, शिव नारायण भाई, दीपचन्द, अशोक कुमार आदि ने विचार रखे। मौके पर अमृतलाल, हीरा सिंह, रामबृक्ष, मीना, कौशल्या,राजवंती, रामस्वरूप, शकुंतला, देवंती, केवला दूबे आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।