◆ भारत विकास परिषद की तरफ से आयोजित किया गया था कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर,लगभग 42 लोगो को निःशुल्क मिला कृत्रिम अंग
◆ भारत विकास परिषद द्वारा 19 दिसम्बर को शिविर लगाकर किया गया था रजिस्ट्रेशन

नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल रविवार की दोपहर नगर के धुंधी कटरा पहुँचे।जहां बिंनानी धर्मशाला में भारत विकास परिषद की तरफ से कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया था।नपाध्यक्ष ने इस शिविर में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।बता दे कुछ दिनों पहले ही भारत विकास परिषद मिर्जापुर शाखा द्वारा दिव्यांगजनो को निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण के लिये शिविर लगाकर रेजिस्ट्रेशन किया गया था।शिविर में लगभग 50 दिव्यांगजनो ने कृत्रिम अंग के लिये रेजिस्ट्रेशन किया था।इसी शिविर में नपाध्यक्ष ने दिवगंत पुत्र का रोबोटिक पैर भी दान किया था।नपाध्यक्ष रविवार की दोपहर शिविर में रेजिस्ट्रेशन कराने वाले दिव्यांगजनो को कृत्रिम अंग दिया।रविवार की दोपहर डॉक्टरों की देख-रेख में शिविर में आये लगभग 42 दिव्यांगजनो को कृत्रिम अंग लगाया गया।।