
मीरजापुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद मिर्जापुर का वार्षिक जनपदीय निर्वाचन कार्यक्रम नगर के ए एस जुबली इंटर कॉलेज मिर्जापुर में संपन्न हुआ, जिसमें विनय कुमार सिंह को जिला अध्यक्ष बनाया गया।
चुनाव अधिकारी वाराणसी मंडल अध्यक्ष, संत सेवक सिंह की देखरेख में चुनाव हुआ, साथ ही चुनाव पर्यवेक्षक के रुप में प्रदेश मंत्री माननीय राजेंद्र तिवारी और मंडल अध्यक्ष विंध्याचल मंडल, विरेंद्र प्रताप तिवारी उपस्थित थे।
रविवार को चुनाव सर्वसम्मति से और निर्विरोध तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें पुरानी कार्यकारिणी को पुनः पद दायित्व सौंपा गया, कुछ नए साथियों को भी उनकी सक्रियता के आधार पर पद दायित्व दिया गया है।