पारदर्शी, निष्पक्ष एवं स्वस्थ चुनाव कराने हेतु जिला प्रशासन प्रतिबद्ध-जिला निर्वाचन अधिकारी
कोविड गाईड लाईन अनुपालन में होगा चुनाव-जिलाधिकारी
आदर्श आचार संहिता का होगा शत्-प्रतिशत अनुपालन-डीएम
रिपोर्ट अनीस अख्तर

भदोही – भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा उ0प्र0 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की घोषणा के उपरान्त जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्टेªट आर्यका अखौरी/पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के द्वारा कलेक्टेªट सभागार में प्रेस प्रतिनिधियों से प्रेस वार्ता करते हुए आदर्श आचार संहिता व निर्वाचन से सम्बन्धित सभी कार्यो के बारे में विस्तृत जानकारी दिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होने कहा कि चुनाव में कोविड नियमों का अनुपालन करते हुए लोगो को सुरक्षित रखना भी हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव आयोग ने 15 जनवरी 2022 तक किसी भी तरह का रोड सो, रैली, साईकिल रैली, पदयात्रा पर रोक लगा दी है। इस दौरान किसी भी राजनैतिक दल व अन्य किसी के द्वारा कोई भी प्रकार का जनसभा रैली, रोड सो का आयोजन नही किया जायेगा। उन्होंने बताया कि टोल फ्री नम्बर-1950 पर कोई भी व्यक्ति चुनाव विषयक शिकायत, जिज्ञासा, आपत्ति दर्ज/पूछताछ कर सकता है। इसी तरह ‘‘सी-विजिल एप्प’’ डाउनलोड कर चुनाव विषयक किसी भी प्रलोभन/वितरण/आपत्ति जनक संवाद एवं वीडियों तथा अन्य विषयों फोटो/वीडियों/रिकार्डिग अपलोड कर जिला प्रशासन को अवगत करा सकता है। जिसका निस्तारण अगली 100 मीनट में अनिवार्य रूप से करते हुए सम्बन्धित शिकायत कर्ता को उसकी शिकायत पर की गयी कार्यवाही अवगत करा दिया जायेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोगो को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए स्वीप/मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक विधानसभा में एक-एक आदर्श बूथ बनाये गये है। उन्होंने प्रेस मीडिया बन्धुओं को समाज की तीसरी ऑख बताते हुए, उनसे अपील किया कि समाचार पत्रों, विभिन्न टीवी चैनलों व सोशल मीडिया के माध्यम से भदोही वासियों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि जनपद में आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है, कल शाम से ही बैनर, पोस्टर, होर्डिग्स हटवाने का कार्य प्रारम्भ करा दिया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 01 नवम्बर 2021 से 05 दिसम्बर 2021 तक 35 दिन मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम किया गया। 05 जनवरी 2022 को अन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। जिसमें वर्तमान में तीनों विधानसभा क्षेत्र मिलाकर कुल 11,92,443 मतदाता है, तथा निर्वाचन कार्य को शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी तरह से सम्पन्न कराने के लिए कुल 710 केन्द्र व 1371 मतदेय स्थल बनाये गये है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि आदर्श आचार संहिता का पालन कड़ाई से पालन कराया जायेगा, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि जिला मजिस्टेªट ने कहा कि सरकारी सम्पत्ति/भवनों सहित अन्य पब्लिक एवं प्राईवेट सपत्तियों पर किसी भी प्रकार का बैनर, पोस्टर, होर्डिग्स न लगाये। यदि किसी द्वारा लगाया गया हो तो उसे स्वयं हटवाले, अन्यथा जिला प्रशासन के द्वारा हटवाये जाने पर सम्बन्धित को नोटिस भेजते हुए, होने वाले व्यय की वसूली करते हुए विधिक कार्यवाही की जायेगी। प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार ने चुनाव के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न आयामों प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त कराने के क्रम में फ्लाईग टीम एवं सर्विलांस टीम को एक्टिवेट कर दिया गया है, तथा अर्न्तजनपदीय सीमा एवं संदिग्ध स्थलों पर बैरियर पोस्ट बनवाते हुए निगरानी रखी जा रही है, चुनाव को दुष्प्रचारित/दुष्प्रभावित/अफवाह/डराने धमकाने वाले अवांछित तत्वों को चिन्हित करते हुए उन पर गुन्डा एक्ट एवं गैगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है। डिस्ट्रीक्ट कन्ट्रोल रूम-1950, सी-विजिल एप्प द्वारा भी निर्वाचन कार्य को स्वतंत्र, निष्पक्ष, स्वस्थ्य माहौल दिया जायेगा, ताकि मतदाता अपने मताधिकारों का प्रयोग करते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।