
मिर्जापुर | डॉ. सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल एवं रोटरी क्लब मिर्जापुर के संयुक्त तत्वाधान में उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 15 वर्ष से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए डॉ. सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल के परिसर में नि:शुल्क कोरोना टीकाकरण कैम्प का आयोजन किया गया | बच्चों ने टीकाकरण को स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टि से अनिवार्य मानकर कैंप में अपने आधार कार्ड और मोबाइल के मदद से रजिस्ट्रेशन कराने के बाद टिका लगवाया | कैंप में कुल 60 बच्चों ने टीका लगवाया |
कैंप का उद्धघाटन जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीलेश कुमार श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया | डॉ. श्रीवास्तव ने कहा की देश में अप्रत्याशित रूप से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण और ओमिक्रॉन वैरिएंट के केसों से बचने के लिए टीकाकरण आवश्यक है | ऐसे में सभी अभिभावक अपने बच्चे का टीकाकरण अवश्य करायें | बच्चों को सिर्फ़ कोवैक्सीन ही दी जा रही है क्योंकि 15 से 18 साल तक के बच्चों के लिए अभी तक सिर्फ़ कोवैक्सीन को ही मंज़ूरी मिली है | बच्चों को टीका लगाने के लिए अभिभावक कोविन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं | इसके साथ ही मोबाइल फोन से भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है |