ककराही मंडी समिति में किसान हो रहे परेशान

रिपोर्ट आशीष मोदनवाल

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज स्थानीय कृषि उत्पादन मंडी समिति ककराही के क्रय केंद्र में धान बेचने के लिए बार-बार बदल रहे नियमों से किसान परेशान हैं। जब से खरीद शुरू हुई चार बार नियम बदले जा चुके हैं। अब किसानों द्वारा ऑनलाइन बुक कराए सभी टोकन जो 29 दिसंबर के बाद के थे, रद्द कर दिए गए हैं। किसानों को दोबारा ऑनलाइन टोकन निकालना पड़ा। किसानों से टोकन निकालने के लिए कैफे सेंटर संचालक 50 से 100 रुपये ले लेते हैं। बता दें कि जिले में एक नवंबर से धान खरीद के लिए क्रय केंद्र पर किसानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था, लेकिन बार-बार नियम बदले जाने के बाद किसान अपने धन को लेकर परेशान रहे। किसानों के लिए पंजीकरण के बाद ऑनलाइन टोकन से धान खरीदने की व्यवस्था शुरू की गई थी। अब किसानों के डम पड़े धान को यह व्यवस्था ऑफलाइन कर दी गई है। किसानों ने बताया कि हफ्ते भर से वह अपने ध्यान को लेकर क्रय केंद्र पर दिन रात पड़े हैं 2 दिन हुई बारिश के चलते उनके धान भी भीग गए हैं जिससे किसानों को दोहरा नुकसान उठाना पड़ रहा है

इस संबंध में विपणन अधिकारी आरती शुक्ला ने बताया कि पहले ऑनलाइन खरीदारी हो रही थी जब कि अब ऑफलाइन हो रही जो भी किसान आये है उनका धान नियमानुसार लिया जाएगा।

Leave a comment