रिपोर्ट-अनीस अख्तर

गोपीगंज भदोही । नगर के प्रमुख समाजसेवी धर्मेंद्र द्विवेदी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मिर्जापुर भदोही जिले बार्डर नरउर के पास चेचिस ट्रक की चपेट में आ जाने के कारण गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े थे। इसी बीच गोपीगंज की पिकेट पर निकली पुलिस की निगाह सड़क किनारे गिरे हुए गंभीर हालत में देखा, तुरंत ही 108 एंबुलेंस को फोन कर बुलाया एम्बुलेंस देर होते देख पिकेट के जवानों ने दूसरे वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज ले आए जहा डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन कर विधिक कार्रवाई में जुट गई है।