मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर लगातार दो दिनों से लगा जामकुंभकर्णी निद्रा में सो रहा परिवहन विभाग

संवाददाता-बाबु लाल शर्मा
(म्योरपुर /सोनभद्र)

Editor yash pathak 9140290705

पिपरी थाना क्षेत्र के मूर्धवा बीजपुर मार्ग पर बीते दो दिनों से लगातार लग रहा है जाम, लगातार दो दिनों से लग रहे जाम से परिक्षेत्र के सैकड़ों दिहाड़ी मजदूर बैरंग वापस लौटे अपने घर। पिछड़े व आदिवासी बाहुल क्षेत्र होने के वास्ते रोजगार का एकमात्र साधन जो कि औद्योगिक क्षेत्र में दिहाड़ी मजदूर काम कर कर किसी तरह अपना जीवन यापन करते हैं आए दिन लग रहे इस जाम से सैकड़ों दिहाड़ी मजदूर बेरंग वापस लौटने को मजबूर हो रहे है।जिले में परिवहन विभाग के कुंभकर्णी नींद लेने के कारण आए दिन लग रहे ओवरलोड वाहनों के जाम के कारण ग्रामीणों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ओवरलोड बालू का परिवहन कर रहे ट्रकों के कारण आए दिन मुर्धवा बीजपुर मार्ग पर खराब होने के कारण जाम की स्थिति उतपन्न हो जाती है और भीषण लंबा जाम जिसकी जिसका खामियाजा यहां के ग्रामीणों एवं दिहाड़ी मजदूरों को उठाना पड़ता है।

Leave a comment