रिपोर्ट अनीस अख्तर

गोपीगंज। नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कांजी हाउस के पास रोड पर पिछले एक सप्ताह से हाईवे द्वारा बनवाए गए नाले की सफाई हुए एक सप्ताह से ज्यादा हो गया है। नाले से निकला मलवा वही पर पड़ा है। जिसे उठाने के लिए अभी तक पालिका के सफाईकर्मी नही गए,जब की मलवा सुख चुका है। मौसम के मिजाज को देखते हुए आशंका है की कभी भी वारिस हो सकती है। और बरसाती पानी के साथ मलवा दुबारा नाले में चला जायेगा। जब की स्थानीय निवासियों का कहना है की सामने ही पालिका अध्यक्ष की कालीन की कंपनी है। बावजूद इसके भी मलवा नही उठाया जा रहा है। मलवे से निकलती दुर्गंध व किटाडुओ के निकलने से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी है।नागरिकों ने अविलंब मलवे को हटाने की मांग की है।