आचार संहिता का दिखा असर उड़नदस्ता टीम ने किया जांच

रिपोर्ट- आशीष मोदनवाल

Editor yash pathak 9140290705

गोपीगंज नगर के मिर्जापुर रोड पर उड़ाका दल का दस्ता वाहनों का सघन जांच-पड़ताल किया। शनिवार को जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर संजय सिंह के नेतृत्व में उड़नदस्ता की टीम चार पहिया तथा दो पहिया वाहनों का जांच पड़ताल की। संजय सिंह ने बताया आचार संहिता लागू होने के बाद जनपद में चुनाव निष्पक्ष व शांति से संपन्न हो इस क्रम में जिला प्रशासन के आदेशानुसार उड़नदस्ता की टीम बनाई गई है संदिग्ध वाहनों की जांच पड़ताल किया जा रहा है। वही उड़नदस्ता के सघन वाहन चेकिंग अभियान को देखकर वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।

Leave a comment