रिपोर्ट-आशीष मोदनवाल

गोपीगंज।मकर संक्रांति पर्व को लेकर गोपीगंज नगर में दर्जनों पतंग की रंग बिरंगी दुकानें सज गई हैं जहां धड़ल्ले के साथ प्रतिबंधित मंझे की भी बिक्री की जा रही है ऐसे में स्थानीय प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई है जबकि हाईकोर्ट के आदेश और राज्य सरकार की कड़ाई के बावजूद गोपीगंज बाजार में प्रतिबंधित मंझे की बिक्री के लिए कोई प्रशासनिक कार्यवाही अभी तक नहीं की गई और बताया जाए कि प्रतिबंधित मंझे की बिक्री से कई लोग घायल भी हो चुके हैं ऐसे में बताया जाता है कि नगर के खरहट्टी मोहाल मिर्जापुर रोड काली देवी सहित अन्य मुहल्लों में दर्जनों रंग बिरंगी दुकानें सजी है जहां प्रतिबंधित मंझे की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है बावजूद इसके प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है ।