रिपोर्ट- शशि गुप्ता

मिर्जापुर। अहरौरा रोड रेलवे स्टेशन के सामने शनिवार को दिन मे पौने एक बजे अप लाइन पर मालगाड़ी ट्रेन से कटकर कक्षा ग्यारह की छात्रा की मौत हो गयी ।जीआरपी थाना चुनार पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे मे ले लिया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अदलहाट थाना अन्तर्गत ग्राम परोरा निवासी अंजली 17 वर्ष पुत्री मुन्ना कक्षा ग्यारह की छात्रा थी ।शनिवार को अहरौरा रोड रेलवे स्टेशन के सामने मालगाड़ी ट्रेन के सामने आने से उसकी मौत हो गयी। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया था ।जी आरपी थाना चुनार पुलिस आवश्यक कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया ।