युवा पत्रकारों ने दिया समाजसेवा का संदेश,गरीब और जरूरममदों के बीच मनाया मकर संक्रांति का पर्व।

रिपोर्ट -सुधीर सिंह

मासूम बच्चें भी मकर संक्रांति के पर्व पर खिचड़ी छक कर खाया

Editor yash pathak 9140290705

विंध्याचल। समाजसेवा में अब तक अनेक नेता व समाजसेवी तथा परिवार से सम्पन्न व्यक्त ही समाज सेवा के लिए अग्रिम हुआ करते थे लेकिन विंध्याचल के युवा पत्रकार वतन शुक्ला व हेमन्त शुक्ला,राजू मिश्रा,रमा शंकर सोनकर के नेतृत्व में स्टेट बैंक चौराहा, मुसरहान बस्ती बड़े बगीचा,मुसरहान बस्ती स्टेशन रोड,मुसरहान बस्ती सूबेदार पहाड़ी आदि क्षेत्रों में खिचड़ी का वितरण किया गया।
विंध्याचल स्थानीय युवा पत्रकारों ने गरीब बस्तियों में जाकर उनके बीच मकर संक्रांति का पर्व छोटे-छोटे बच्चों,महिलाओं, पुरुषों तथा वृद्धजन लोगों को खिचड़ी वितरण कर उनके साथ बैठकर मकर संक्रांति का पर्व मनाया। युवा पत्रकारों ने बहुत ही सरलता के साथ खिचड़ी का पर्व उनके मध्य में जाकर खुद खिचड़ी खाया और सभी लोगों को खिचड़ी खिलाकर पर्व को मनाया। पत्रकार वतन शुक्ला ने कहा कि आज हम सम्पन्न लोग सभी प्रकार से सभी पर्व को मनाते है ऐसे में इन बस्तियों में खिचड़ी पर्व को पैसे की अभाव में मनाते है इन्हें पैसे को लेकर कोई खिचड़ी न खाए यह दुख होता है।इसलिए समाज में सम्पन्न लोगों को चाहिए कि कोई भी पर्व हो इनके मध्य मनाए तो समाज में एक अच्छा संदेश जाता है वही पत्रकार हेमन्त शुक्ला ने कहा कि इनके बीच कोई भी पर्व आप मनाकर देखिए निश्चित ही उस पर्व की दोगुनी खुशी मिलेगी।
इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार रामलाल साहनी, सन्तोष कुमार (रिंकू),अशोक सोनकर,,सूरज उपाध्याय,शिवबली राजपूत आदि पत्रक लोग उपस्थित रहें।

Leave a comment