चोरी के समान व एक पिस्टल संग चार चोरों को कछवा पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट- सुधीर सिंह

Editor yash pathak 9140290705

मीरजापुर । थाना कछवा पुलिस, स्वाट, सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा चोरी किया गया चाँदी के गहने व रूपये तथा एक देशी तमंचा नाजायज 12 बोर, एक अदद जिंदा कारतूस 12 बोर नाजायज के साथ चार अभियुक्तगण गिरफ्तार, पुलिस उप महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा आगामी विधान संभा चुनाव के मद्देनजर चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम व अवैध हथियारों के विरूद्ध अभियान के क्रम में आज दिनांक 15.01.2022 को थाना कछवा पुलिस, स्वाट, सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरी किया गया चाँदी के गहने व रूपये 20,000/- तथा एक देशी तमंचा नाजायज 12 बोर, एक अदद जिंदा कारतूस 12 बोर नाजायज के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । ज्ञातव्य है कि दिनांक 06-07/01/22 की रात्रि में अभियुक्तगण द्वारा ग्राम पिपरीया महामलपुर में चोरी किये थे, जिस पर घर वाले जग गये तो चन्दर बिन्द को गोली मार कर घायल कर सनसनीखेज घटना कारित कर दिये थे । जिस पर थाना कछवा में मु0अ0सं0- 03/22 धारा 459/380 भादवि पंजीकृत हुआ था । जिसकी विवेचना के क्रम मे आज दिनांक 15.01.2022 को अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी हुयी है । अभियुक्तगण द्वारा जूर्म स्वीकार किया गया है । विवेचना के क्रम मे धारा 411 भादवि की बढोतरी हुयी है । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा ₹ 15,000 के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया ।

Leave a comment