लगभग 200 घर पानी की निकासी न होने से प्रभावित हुए

रिपोर्ट:सुधीर सिंह

Editor yash pathak 9140290705

मीरजापुर । विंध्याचल अटल चौक से रेहड़ा पुल तक प्रशासन के द्वारा किया जा रहा सड़क चौड़ीकरण मे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी उठाना पड़ रहा है। भारी समस्याओं का करना पड़ रहा है सामना
प्रशासन के द्वारा पीडब्ल्यूडी के सुस्त काम से अंखियों में नाराजगी जताई है।
स्थानीय के मुताबिक सड़क चौड़ीकरण में प्रशासन का सहयोग प्रदान किया गया। मगर अब पानी ना निकासी के कारण गंदा पानी घरों में कैद हो रहे हैं जिसके कारण तरहतरह की संक्रमित बीमारियां उत्पन्न हो रही है। जो नाली का पानी की निकासी के लिए पहले था वह अब सड़क चौड़ीकरण के कारण पूरी तरह बंद हो चुकी है। बताते चले कि अमरावती चौराहा से बंगाली चौराहा तक की मार्ग को 60 फीट लगभग किए गया है। जिसके कारण कार्य को तीव्र गति देकर अगल बगल के सभी मकानों को ध्वस्त किया गया है और उसका मलबा नाली को दोनों तरफ से पट गया है। जिसके कारण नाली का पानी ओवर फ्लो हो रहा है।जिसके कारण मां के भक्तों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।विभाग की निष्क्रियता के कारण अब नाली के पानी से दुर्गंध भी उत्पन्न होने लगा है।जिसके कारण स्थानीय लोगों के साथसाथ दूर दराज से आए मां के भक्तों इसके कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई दिनों से नाली का पानी ओवर फ्लो होने का कारण अब उस नाली से दुर्गंध उत्पन्न होने लगा है जिसके कारण संक्रमण जैसी बीमारियों का काफी इजाफा हो रहा है।

Leave a comment