संवाददाता-बाबु लाल शर्मा(म्योरपुर/सोनभद्र)

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अनुमती से व समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के संस्तुति पर शनिवार को समाजवादी बाबा साहब वाहिनी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर चौधरी द्वारा समाजवादी बाबा साहब वाहिनी का प्रदेश सचिव राजू शर्मा को नामित किया गया राजू शर्मा को प्रदेश सचिव बनने पर समाजवादी पार्टी छात्रसभा के विधानसभा महासचिव अजय यादव ने कहा की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोनभद्र के एक छोटे से कार्यकर्ता को इतना बड़ा सम्मान दिया जिसके लिए हम सभी सोनभद्र के कार्यकर्ता माननीय अखिलेश यादव को धन्यवाद देना चाहते है तथा जो यह दर्शाता है की समाजवादी पार्टी मे हर एक छोटे से छोटे कार्यकर्ता को सम्मान दिया जाता है, छात्रसभा जिला उपाध्यक्ष अभिनय जायसवाल, विधानसभा महासचिव अजय यादव, विधानसभा उपाध्यक्ष अरविंद कश्यप, विधानसभा सचिव अशरफ, अनुपम यादव, रवि जयसवाल, विकास कुमार, रोहित चन्द्रवंशी इत्यादि कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की और सभी ने बधाई और शुभकामनाएं दी।