मीरजापुर से सुधीर सिंह की रिपोर्ट

मिर्जापुर। थाना कोतवाली कटरा अंतर्गत आज दिनांक 16 जनवरी को नगर के बाग कुंजलगीर में दबंगो द्वारा महिलाओं को दौड़ा दौड़ा कर मारने पीटने का मामला प्रकाश में आया है वायरल वीडियो में आप खुद देख सकते हैं किस तरह युवक महिलाओं व बच्चियों को पीट रहा है। जानकारी के अनुसार एक महिला को लगभग 6 से 7 टांका भी लगा है मामला थाना कोतवाली कटरा में पंजीकृत कराया गया लेकिन कोतवाली कटरा द्वारा हल्का धारा 323,504 में पंजीकृत किया गया है और दबंगों की गिरफ्तारी भी पुलिस द्वारा अभी तक नहीं किया गया है जबकी दबंगों द्वारा खुले आम धमकी दिया जा रहा।
हमारे संवाददाता से बात करते हुए पीड़ित ने बताया कि उसका आवास पास हुआ है जिससे घर में काम लगा हुआ है पीड़ित द्वारा शौच के लिए घर के सामने बने मदरसे में जाना होता है जिसके कारण रास्ते में बैठे दबंगों ने महिलाओं को मारा पिटा गया है।
पीड़िता ने बताया की उसके पति लगभग पचीस साल पहले ही स्वर्गवासी हो चुके हैं और कोई बेटा भी नहीं है, घर में सिर्फ दो बेटी व माँ ही रहती हैं लोगों के घर काम करके जीवन यापन करती हैं।