यूपी में किसान ब्यापारी पिछड़ा वर्ग छात्र लाएंगे परिवर्तन
रिपोर्ट आशुतोष पाठक

भदोही।चुनावके नजदीक आते ही जहा हर पार्टी के नेताओं ने डोर टू डोर कैंपेन शुरू कर दिया है वही भदोही विधान सभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पद के चर्चित उम्मीदवार प्रेमबिहारी उपाध्याय सदस्य उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी भी अपने समर्थकों के साथ तेजी से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं और पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचा रहे हैं प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान प्रेमबिहारी उपाध्याय ने कहा कि अगर पार्टी उन्हें मौका देगी तो वो अपने क्षेत्र में विकास की एक बड़ी रूपरेखा तैयार करेंगे साथ ही उन्होंने कहा की प्रियंका गांधी के नेतृत्व में महिलाओं को कांग्रेस पार्टी में नेतृत्व करने का मौका मिल रहा है उन्होंने कहा की भाजपा सरकार में जनता महंगाई से त्रस्त है लोग बेरोजगार है किसान सड़कों पे है और सरकारी संपत्तियां नीलाम की गई है इस बार किसान बेरोजगार ब्यापारी छात्र व मतदाता 2022 में इसका जबाव देने के लिए तैयार है ।