अर्द्ध सैनिक बल ने कछवां पुलिस के साथ किया रूट मार्च।

राजन केशरी की रिपोर्ट

Editor yash pathak 9140290705

कछवां (मीरजापुर): आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सोमवार को क्षेत्राधिकारी सदर शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी और थाना प्रभारी रामस्वरूप वर्मा ने पैरा मिलिट्री सहित सर्किल के पुलिस बल के साथ नगर पंचायत कस्बा बाजार सहित संवेदनशील गावों का रूट मार्च किया। और एनाउंसमेंट करके विधानसभा चुनाव में लोगो को सुरक्षा का भरोसा दिलाया रूट मार्च के दौरान पुलिस बल के बूटो की धमक को सुनकर हर कोई देखता ही रह गया।कस्बा बाजार के थाना चौकी बैंक चौराहा बजहां बरैनी आदि क्षेत्र का भ्रमण कर रूट मार्च थाना पर पहुंचा। सीओ सदर शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए रूट मार्च निकाला जा रहा है। मतदाता भयमुक्त होकर मतदान करें। चुनाव आयोग के मंशा के अनुरूप निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान कराना है। रूट मार्च के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने मतदाताओं से सुरक्षा का भरोसा दिया। वही कस्बा निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार को साथ लेकर क्षेत्रों में पैरामिलिट्री फोर्स के साथ पुलिस टीम ने विधानसभा चुनाव के शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रूर्ट मार्च के बाद। थाना क्षेत्र के कई हिस्ट्रीशीटरों के यहां भी दबिश दी गई।

Leave a comment