15 से 18 वर्ष किशोरों का शत प्रतिशत टीकाकरण कराने जाने संबंधित जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने की कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक किया ।

रिपोर्ट-  आशुतोष पाठक

Editor yash pathak 9140290705


भदोही। बैठक में कोविड-19 के मद्देनजर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने जन सामान्य से अपील करते हुए कहा कि कोरोना के नये वैरियंट ओम्रिकोन को देखते हुए टीकाकरण से अभी तक वंचित जनपदवासी अपना टीकाकरण अवश्य करा लें। उन्होंने बताया कि कोरोना से लड़ने का एकमात्र उपाय टीकाकरण है। इसलिए सभी लोग अपना एवं अपने परिवार के 15 से 18 वर्ष की आयु के किशोरों का भी अधिक से अधिक संख्या में शत-प्रतिशत टीकाकरण करायें और सुरक्षित रहे। उन्होने सभी जनपद वासियों से अनिवार्य रूप से मास्क लगाने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने और बेवजह घरों से बाहर न निकलने की अपील किया ।
यदि किसी को किसी प्रकार की कोई समस्या है तो अपने नजदीकी सामुदायिक /प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कोविड की जांच अवश्य करायें। जिलाधिकारी ने यह भी कहा है कि इस जिले के मूल निवासी जो बाहर रहकर नौकरी, रोजी-रोजगार करते है, वे अपने घर आते है तो अपने नजदीक के सी0एच0सी0/पी0एच0सी पर कोविड-19 की जांच करायें, जांच के दौरान यदि रिपोर्ट निगेटिव आती है तो वे अपने घर जाएं और यदि रिपोर्ट पॉजिटिव आती है और वे अस्वस्थ्य महसूस कर रहें है तो वे दवा लेकर ही घर जाएं और स्वस्थ्य होने तक एकान्तवास अवश्य करें, ताकि किसी भी दशा में संक्रमण न फैलने पाये। जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया की ग्राम पंचायत सहायकों से कार्य कराए, अन्यथा कार्य न करने पर कठोर कार्रवाई करे। जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया कि तेजी के साथ लोगो को प्रेरित करके कोविड टीकाकरण कराए।
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि अपने अपने क्षेत्रों के अंतर्गत सभी लेखपालो,पंचायत सहायक, रोजगार सेवक को निर्देशित करें कि गांवों के लोगो को प्रेरित /जागरूक कर टीकाकरण कार्य कराए।
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक अरविन्द कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी बालेश्वर धर द्विवेदी, प्रशिक्षु उप जिलाधिकारी अभय कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a comment