रिपोर्ट आशुतोष पाठक

भदोही। जहां एक और मौसम का तापमान गिरता जा रहा है वहीं दूसरी ओर चुनाव की तारीख नजदीक आने पर राजनीतिक पार्टियों की सरगर्मी का तापमान बढ़ता जा रहा है ।राजनीतिक सरगर्मी के साथ-साथ कोविड-19 प्रकोप तेजी से फैल रहा है ।इन्हीं सब को देखते हुए चुनाव आयोग ने राजनीतिक पार्टियों के प्रचार-प्रसार पर बंदिशे लगाई है। रैली, पदयात्रा, रोड शो इत्यादि पर पूरी तरह से रोक है। इन परिस्थितियों में कांग्रेस पार्टी के सिपाहियों ने अपनी बातों को पहुंचाने के लिए डोर टू डोर जनसंपर्क व प्रतिज्ञा चौपाल का रास्ता खोज निकाला है ।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी भदोही के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र कुमार दुबे राजन जी ने कहा कि आगामी 7 मार्च को भदोही के तीनों विधानसभा का चुनाव होना है जहां एक और संभावित प्रत्याशी गांव गांव जाकर कांग्रेसी नीतियों को प्रतिज्ञा पत्र इत्यादि के माध्यम से बताने का काम कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर संगठन ने निर्णय लिया है कि आने वाले 1 सप्ताह में हम प्रत्येक बूथों पर प्रतिज्ञा चौपालों के माध्यम से कांग्रेश की नीतियों को बताने का काम करेंगे।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव वसीम अंसारी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद्र मिश्रा जी ने कहा कि दूसरी पार्टियां सत्ता परिवर्तन की लड़ाई लड़ रही हैं वही राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी सामाजिक परिवर्तन की लड़ाई लड़ रही हैं।
जिस तरह से उन्होंने 40 परसेंट महिलाओं को टिकट देकर महिला सशक्तिकरण की तरफ अपना पहला कदम बढ़ाया है। इससे उत्तर प्रदेश की महिलाओं में ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हैं। छात्राओं को स्मार्टफोन व स्कूटी, किसानों का कर्ज माफ, बिजली बिल हाफ, 20 लाख युवाओं को रोजगार व नौकरी में महिलाओं के आरक्षण के साथ-साथ गंभीर बीमारी की इलाज ओं के लिए 10 लाख रुपए तक की मदद की प्रतिज्ञा ली है। यह प्रतिज्ञाएं आने वाले चुनाव में एक चौंकाने वाला परिणाम देगा और उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी।