केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के गढ़ में गरजी मां

मीरजापुर से सुधीर सिंह की रिपोर्ट

Editor yash pathak 9240290705

मीरजापुर । सोनेलाल पटेल की संपत्ति को लेकर परिवार में मचे घमासान, बेटी अनुप्रिया पटेल के संसदीय क्षेत्र मिर्जापुर में कृष्णा पटेल (सोनेलाल पटेल की पत्नी) ने प्रेस वार्ता कर बोली आशीष मेरे घर का फैसला करने वाला कौन,2022 विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के गठबंधन कर उत्तर प्रदेश फतेह करने के लिए आक्रामक तेवर में नजर आई कृष्णा पटेल।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 मेंं मचे घमासान के बीच अपना दल संस्थापक स्वर्गीय सोनेलाल पटेल की पत्नी कृष्णा पटेल ने अपनी सगी बेटी सांसद केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के गढ़ मिर्जापुर में दहाड़ते हुए परिवार में मची रार के लिए सीधे तौर पर अनुप्रिया के पति यानी अपने दामाद आशीष पटेल को दोषी ठहराया है। इसमें उन्होंने भाजपा को भी निशाने पर लिया है। कहां है जबसे उन्होंने सरकार के जातिगत आधारित आरक्षण को बंद करने के निर्णय का विरोध करने की बात कही है तब से वह सरकार के निशाने पर आ गई हैं उन्हें लगातार इनकम टैक्स की नोटिस भेज कर उत्पीड़ित किया जा रहा है। उन्होंने अपनी हत्या किए जाने की भी आशंका जताते हुए अपनी जान को खतरा बताया। कहा सुरक्षा की गुहार लगाने के बाद भी सरकार के नुमाइंदे इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं इस मसले पर भी उन्होंने अपने दामाद को आड़े हाथों लिया। मंगलवार को मिर्जापुर के एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए अपना दल (कमेरा वादी) कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सोनेलाल पटेल की पत्नी कृष्णा पटेल ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए अपने दामाद आशीष पटेल को परिवार में खिंची तलवार के लिए सीधे तौर पर आरोपित भी नहीं किया, बल्कि कहा कि आशीष पटेल की इशारे पर ही परिवार को विध्वंस की राह पर खड़ा किया गया है, इसके लिए सीधे तौर पर आशीष पटेल जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि छोटी बेटी अमन पटेल को मिसगाइड किया जा रहा है इसके लिए कोई और नहीं सिर्फ सिर्फ आशीष पटेल जिम्मेदार हैं। संपत्ति विवाद को लेकर मचे रार पर उन्होंने स्पष्ट किया कि बेटी अमन के हिस्सा लेनेेेे के मुद्दे पर अमन को वह बोली थी “हिस्सा 5 नहीं चार हिस्से कर बांट लो, पर इस परिवार का छिछालेदर मत करो।मीडिया के लोगों के एक सवाल के जवाब में उन्होंने खुलकर बोला कि जिस बेटी के विरोध की बात मुझ पर यानी मां पर लग रहा है, इससे मुझे काफी आघात लगता है। यदि मुझे विरोध ही करना होता तो आखिरकार अनुप्रिया को राजनीति में आगे लाने का काम क्यों करती? रोहनिया विधानसभा से विधायक किसने बनाया, मिर्जापुर में सांसद बनने से पहले उनका चुनाव प्रचार किसने किया? मैंने किया। स्वर्गीय सोनेलाल पटेल की पत्नी एवं अपना दल (कमेरा वादी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने अपने पूरे प्रेस वार्ता के दौरान सिर्फ सिर्फ आशीष पटेल को निशाने पर लेते हुए परिवार में बिखराव, परिवार में खलबली मचाने के लिए न केवल दोषी ठहराया बल्कि कहा कि इस सारे षड्यंत्र के पीछे आशीष का खेल है, हाथ है। बोली कि जब से उन्होंने सपा कार्यालय में पैर रखा है तब से उनके ऊपर सरकार की भृकुटी तन गई है उनके सभी खाते को सील कर दिए गए हैंं। इस पूरे ताने-बाने, कुचक्र में आशीष पटेल के साथ-साथ भाजपा भी शामिल है। घबराने वाली नहीं है वह अपने आंदोलन को कमेरा समाज की लड़ाई को अनवरत जारी रखेंगीं। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आशीष कहते हैं पल्लवी को हटा दिया जाए, ऐसे में मेरा कहना कि आशीष मेरे घर का फैसला करने वाला कौन? उन्होंने कहा कि इस घर में आग लगाने का समूचा काम आशीष पटेल का है, जो बहनो के बीच, मां-बेटी के बीच दीवार बनकर विद्रोह की ज्वाला को हवा दे रहा है।

Leave a comment