रिपोर्ट-अनीस अख्तर/सह संपादक
जनसुनवाई के माध्यम से मुख्य मंत्री से निष्पक्ष जांच की मांग।
थाना को दी शिकायत कोई नही हो रही कार्यवाही।

ज्ञानपुर। राजेश उपाध्याय पुत्र स्व० लालजी उपाध्याय निवासी ग्राम नेवादा बीबीपुर तहसील ज्ञानपुर थाना ज्ञानपुर जिला भदोही का निवासी है। हम प्रार्थी आवास पात्रता की श्रेणी के अन्तर्गत आता है जिसके अन्तर्गत हम प्रार्थी को प्रधान योजना का लाभ देते ये आवास आवंटन हुआ था परन्तु हम प्रार्थी के गाँव के ग्राम प्रधान के पुत्र प्रमेश पुत्र रामजग प्रजापति द्वारा उक्त आवास के बावत 10000 रूपये नगद जबरदस्ती लिये जाने तथा पुन: 5000 रूपये की और मॉग कर रहे थे व फोन से 10000 रूपये की और मॉग करने लगे जिसकी रिकार्डिंग प्रार्थी के पास है जिसके सम्बन्ध में हम प्रार्थी ने श्रीमान् जिलाधिकारी महोदय भदोही व श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय भदोही तथा श्रीमान सी0डि0ओ0 महोदय ज्ञानपुर को शिकायती प्रार्थनापत्र दिनांक 04.01. 2022 ई० को दिया है जिसके सम्बन्ध में हम प्रार्थी को थाना ज्ञानपुर की पुलिस हम प्रार्थी को थाने पर बुलवाई हम प्रार्थी 11 बजे दिन शनिवार दिनांक 15.01. 2022 ई० थाने पर गया व थाने पर पहले से ग्राम प्रधान नेवादा पॉच अज्ञात व्यक्तियों को लेकर थाना ज्ञानपुर पर मौजूद थे जिसे सामने आने पर पहचान सकता हूँ ग्राम प्रधान नेवादा आपसी सुलह समझौता करने के बहाने थाने के बाहर रोड पर ले जाकर हम प्रार्थी को डराने धमकाने लगे कि यदि तुम अपनी शिकायत वापस नहीं लेते हो तो तुम्हे गाँव से उठवा ले जायेगे और तुम्हारे बच्चे जहाँ पर भी पढ़ने जाते है उन्हे रास्ते से अगवा करवा लेगे और तुम्हारा जीना दुश्वार कर देगे तुम अपनी शिकायत वापस ले लो नही तो तुम्हारे ऊपर एस०सी०एस0टी0 का झूठा मुकदमा भी लगवा कर तुम्हे जेल भेजवा देगे। हम प्रार्थी निहायत ही गरीब असहाय लाचार व्यक्ति हैं विपक्षीगण के उक्त धमकी से काफी डरा व सहमा हुआ है हम प्रार्थी के परिवार की पूर्णतः सुरक्षा जिला प्रशासन द्वारा हम प्रार्थी की सुरक्षा को देखते हुये हमें प्रशासनिक सहायत मुहैया करवा जाना आवश्यक है। हम प्रार्थी का अपने गॉव घर से निकलना मुश्किल हो गया है ग्राम प्रधान नेवादा जो दबंग व झगड़ालू किस्म का व्यक्ति है विपक्षीगण हम प्रार्थी व मेरे परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना कारित कर सकते है हम प्रार्थी के परिवार के साथ किसी प्रकार की घटना कारित होती है तो उसके जिम्मेदार पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होगा।
अतः श्रीमान् जी से प्रार्थना है कि हम प्रार्थी की सुरक्षा किया जाय व ग्राम प्रधान के विरूद्ध उचित विधिक कार्यवाही करते हुये प्रधान आवास योजना. के आवंटन की पूर्णतः जॉच किये जाने की अनुमति प्रदान करे ताकि न्याय हो।