नुक्कड़ नाटक एवं मतदाता जागरुकता गीत के माध्यम से मतदाताओं का मतदान करने के लिए किया गया प्रेरित।

रिपोर्ट आशुतोष पाठक की रिपोर्ट

Editor yash pathak 9140290705

मछोदरी स्मार्ट स्कूल के शिक्षकों/छात्रों के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया वाराणसी। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देशानुसार गत चुनाव में मतदान प्रतिशत अपेक्षाकृत कम होने वाले मतदान केंद्रों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाए जाने हेतु स्वीप कार्यक्रम मतदाताओं को प्रेरित किये जाने के लिये चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को विधान सभा संख्या-388 वाराणसी उत्तरी के अन्तर्गत आने वाले भाग संख्या- 302, 303, 304 पर मतदाता जागरुकता हेतु विद्यालय कमलापति त्रिपाठी गर्ल्स इ0का0 के छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं मतदाता जागरुकता गीत गाकर मतदाताओं का मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। छात्राओं और शिक्षिकाओं के द्वारा मौहल्लों में जाकर गीत द्वारा शत् प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया गया। छात्राओं ने घर-घर जाकर मतदाताओं को आगामी विधान सभा चुनाव में 7 मार्च को जाकर अपना वोट डालने के लिए नुक्कड़ नाटक के द्वारा जागरुक किया कि मतदान कितना जरुरी है। मतदान अवश्य करना चाहिए, मतदान से हम अच्छी सरकार बनाने में सहयोग कर सकतें है। शिक्षिकाओं द्वारा मोहल्लों में जाकर मतदाताओं से बात करके उन्हें 7 मार्च को होने वाले विधान सभा चुनाव में मत डालने के लिए प्रेरित किया गया। नगर निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मछोदरी के शिक्षकों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों व आस-पास के अभिभावकों के संयुक्त तत्त्यवधान में आगामी 07 मार्च को होने वाले चुनाव हेतु मतदाता जागरूकता अभियान में विद्यालय के प्रधानाचार्य अग्नि कुमार सिंह के नेतृत्व में सभी लोगों को मतदान के प्रति संकल्पित

किया गया एवं शपथ दिलाया गया। इस दौरान क्षेत्र में भ्रमण कर, जागरूकता रैली भी निकाली गयी। सभी लोगों ने आगामी 07 मार्च को अपने-अपने मतदेय स्थल पर पहुँचकर, अधिक से अधिक संख्या में आस-पास के लोगों ने मतदान के प्रति सहमति दिखाई। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में वरिष्ठ सहायक अध्यापक अशोक कुमार शर्मा, शैलेन्द्र कुमार, राजकुमार, हरिकेश पाल, मो. शोएब, सुनीता रानी, करिश्मा पाठक, रीता यादव, आराधना राय, गुलाब यादव, ओ. पी. सिंह, पंकज
कुमार, आर्यन कुमार गुप्ता, विनोद कुमार, नीरज कुमार, विवेक यादव, पारसनाथ, श्याम कुमार मिश्र, सुश्री स्मृति गुप्ता, सहित सैकड़ों लोगों की भागीदारी रही। वही युवा मंडल जंसा नेहरू युवा केंद्र में मतदाता जागरुकता पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेशनल यूथ वालंटियर राजेश कुमार विश्वकर्मा ने किया।

Leave a comment