नाबालिक आशिक के घर पहुंची दो बच्चे की मां हुआ मारपीट

रिपोर्ट-राजन केशरी की रिपोर्ट
कछवा(मीरजापुर) थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिक आशिक के घर पडोस में रहने वाली 2 बच्चे की मां 16 वर्षीय अपने आशिक के घर रहने के लिए पहुंच गई । आस पास के लोगों ने बहुत समझाया पर इसके बावजूद भी वह महिला नहीं मानी । तो लड़के के घर वालों ने थाने में सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई। महिला का पति कमाने के लिए केरल में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है महिला यहां अपने जेठ और जेठानी के साथ रहती है महिला का आरोप है कि यह हमारे यहां आता जाता था और जब भी हम बाहर जाते थे तो हमसे छेड़खानी किया करता था और लोगों से यह कहता था कि मैं इस महिला को 1 साल से रखा हूं जब इस बात की खबर हमारे पति को लगा तो पति ने हम को फोन करके घर से निकल जाने की बात कही और घर के किसी भी सदस्य को हमसे न बोलने के लिए कहा फोन पर ही काफी कहासुनी हो गई। जब मै लड़के के घर गई तो उनके परिवार के लोगों ने मुझे काफी मारा पीटा । जब लोगों ने मुझसे जानना चाहा कि मामला क्या है तो मैने सारी बात बताई कि आए हमें कुछ न कुछ अश्लील शब्दों से बोलते रहते हैं और कभी कभी तो हाथ पकड़ लेते हैं और अपने कइ साथियों से कह चुके हैं कि इससे मेरा सारीरिक संबंध है ए बात मेरे पति को किसी तरह पता चला तो अब वो मुझे घर से निकल जाने की बात कर रहे हैं ऐसी स्थिति में मै क्या करुं ।
मामला थाने पहुंचा तो गांव के संभ्रांत लोग समझा बुझाकर मामले को रफा-दफा करने के फिराक में जूट गये ।

Leave a comment